MP GK Questions And Answers in Hindi[22/08/2020]



1. मध्यप्रदेश का जलियांवाला हत्याकांड के नाम से कौनसा नरसंहार कहलाता है?
(A) चरण पादुका नरसंहार
(B) गुरैया नसंहार
(C) सुशीगंज नसंहार
(D) कालापहाड़ नरसंहार
उत्तर:- A
Solution:- यह नरसंहार 1930 में का है जब छतरपुर जिले के चरण पादुका नामक कस्बे में एक विशाल सभा का आयोजन किया गया था जिसमें 7000 लोग शामिल थे इस सभा मे जनता को स्वदेसी वस्तुओ के उपयोग करने के लिए लोगो मे उत्साह भर रहे थे तभी अंग्रेजों ने सभा पर गोलियों ,बंदूकों से धावा बोल दिया जिसमें कई क्रांतिकारी शहीद और घायल हुए ।


2. वर्ष2011 की जनगणना के अनुसार मध्यप्रदेश की जनसंख्या किनती आंकी गयी हैं?
(A) 6,03,48,023
(B) 7,26,26,809
(C) 3,50,14,503
(D) इनमे से कोई नही
उत्तर:- B
Solution:- वर्ष 2011 में देश की 15 वी जनगणना हुई है, इसी के साथ मध्यप्रदेश के अंतिम आंकड़े 10 जून ,2013 प्रदेश के
जनगणना कार्य निदेशालय में जारी किए गए ।प्रदेश की कुल जनसंख्या 7,26,26,809 है, जिनमे महिलाओं की जनसंख्या 3,50,14,503 तथा पुरुषों की जनसंख्या 3,76,12,306 है।मध्यप्रदेश के जनगणना आयुक्त सचिन सिन्हा हैं।

3. पेशवा बाजीराव ने 1773 ईसवी में भोपाल के युद्व में  किसे पराजित किया था?
(A) हैदराबाद के निजाम
(B) मीर ushman अली
(C) औरंगजेब
(D) मीर जुनैद
उत्तर:- A
Solution:- हैदराबाद के निजाम ने मराठों को रोकने की योजना बनाई, लेकिन पेशवा बाजीराव ने शीघ्रता की और भोपाल जा पहुंचा तथा सीहोर, होशंगाबाद का क्षेत्र उसने अधीन कर लिया। सन् 1737 में भोपाल के युद्ध में उसने निजाम को हराया। युद्ध के उपरांत दोनों की संधि हुई। इस युद्ध मे मराठो का नेतृत्व पेशवा बाजीराव कर रहे थे।दूसरी तरफ मराठो के विरुद्ध मुगल सेना,हैदराबाद के निजाम, भोपाल के नवाब, अवध के नावाब, तथा जयपुर राज्य था जिसका नेतृत्व यार मोहम्मद खान बहादुर कर रहे थे ।

4. मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश व बिहार की संयुक्त परियोजना  कौनसी है?
(A) बाणसागर परियोजन
(B) उर्मिल परियोजना
(C) राणाप्रताप सागर परियोजना
(D) हलाली परियोजना
उत्तर- A
Solution:- मध्यप्रदेश राज्य के शहडोल जिले के देवलोंद नामक ग्राम में निर्मित अंतरराज्यीय बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजना है।यह बांध सोन नदी पर बनाया गया है, इसकी ऊँचाई 67 मीटर हैं।

5. निम्न में से कौनसी जनजाति मध्यप्रदेश में है?
(A) जरावा
(B) हो
(C) भील
(D) संथाल
उत्तर:- भील
Solution:- भील मध्यप्रदेश की सबसे प्रमुख जनजाति है जो झाबुआ जिले में पाई जाति है। भील जनजाति मध्यप्रदेश मे पाई जाने वाली सबसे बड़ी जनजाति है।भील शब्द की उत्पत्ति संस्कृत भाषा के भिल्ल शब्द से हुई है यह भी माना जाता है कि भील शब्द द्रविड़ भाषा के बील या बिल से आया है जिसका अर्थ है तीर।

6. गोंड जनजाति मुख्य रुप से कौनसी खेती करते है?
(A) पैंडा कृषि
(B) बारी कृषि
(C) झूम कृषि
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:- B
Solution:- गोंड जनजाति देश की सबसे बड़ी जनजाती है यह राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में पाई जाती हैं।ये जनजाति सरसो ,साग सब्जी ,तम्बाकू, कोदो व कुटकी नामक धान की खेती करते है।

7. मध्यप्रदेश की किस जेल को ISO प्रमाण पत्र दिया गया है?
(A) सागर में स्थित जेल
(B) ग्वालियर में स्थित जेल
(C) भोपाल में स्थित केन्द्रीय जेल
(D) इंदौर में स्थित जेल
उत्तर:- C
Solution:- ISO द्वारा प्रमाणित देश की यह पहली जेल है, ISO का विस्तारित नाम अंतराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन है ये एक प्रकार quality standard certificate होता है जो व्यवसाय, संस्था या उद्योगो को दिया जाता है।

8.जननायक टंट्या भील पुरुस्कार की राशि है?
(A) 2 लाख
(B) 1लाख
(C) 3लाख
(D) 50 हज़ार
उत्तर:- A
Solution:- यह सम्मान शिक्षा खेल व अन्य गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियों व उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आदिवासी युवाओ को दिया जाता है, प्रथम पुरस्कार 2008 में श्री राजाराम मौर्य, देवास को दिया गया था।

9. सतधारा स्तुप मध्यप्रदेश के  किस जिले में स्थित है?
(A) रायसेन
(B) विदिशा
(C) दमोह
(D) सागर
उत्तर:- B
Solution:- जिला मुख्यालय विदिशा से 14 किमी दूर सलामतपुर के पास सतधारा नदी के पास सांची के तर्ज पर 28 हेक्टेयर क्षेत्र में छोटे बड़े 30 स्तूपों की श्रृंखला फैली हुई है, इसके अलावा यहां 2 विहार भी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार यहाँ बौद्ध हीनयान सम्प्रदाय के स्मारक तथा खुदाई में मिट्टी के पात्रों के टुकड़े भी मिले हैं।जिन्हें चौथी और सातवीं सदी के बीच माना जाता है।

10. ग्वालियर राज्य की स्थापना किसने की थीं?
(A) माधव राव सिंधिया
(B) जीवाजी राव सिंधिया
(C) महादजी सिंधिया
(D) बाजीराव सिंधिया
उत्तर:- C
Solution:- 1756 ईसवी में
ग्वालियर के क़िले पर कब्जा किया और ग्वालियर राज्य की पुनर्स्थापना की,12 फरवरी1974 में इनकी मृत्यु हो गई।

Author: Sonal Singh(Bhopal)

0 Comments